फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में घटा यमुना का जलस्तर, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बाढ़ जैसे हालात

Sun, 29 Jul 2018 05:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हथिनीकुंड बैराज
विज्ञापन
हथिनीकुंड बैराज से छह लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद हरियाणा के कई जिलों में अचानक यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि यमुनानगर के लोगों के लिए राहत की खबर है। यहां पर युमना के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। लेकिन अभी भी खतरा बरकरार है।  वहीं पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से यमुना का जलस्तर फिर बढ़ सकता है। करनाल, पानीपत और सोनीपत में नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन


करनाल में रात में अचानक यमुना का जलस्तर बढ़ गया। इसके बाद नदी के तटवर्तीय इलाके में स्थित 40 गांवो में खतरा मंडराने लगा है। वहीं सोनीपत में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। यहां लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। गढ़मिर्कपुर में बांध से ऊपर पानी चल रहा है। जिस वजह से सैकड़ों बीघा जमीन यमुना की चपेट में आ गई है। नदी के तट पर स्थित दर्जन भर गांवों में रात पर प्रशासन मुस्तैद रहा है। इस दौरान डीसी भी गांवों में मौजूद रहे हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें