जालंधर में शुक्रवार को सुबह करीब 5:30 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इससे शहर के कई इलाकों और गली-मोहल्लों में जलभराव हो गया। राम नगर, गांधी कैंप, कबीर नगर, न्यू दाना मंडी, गुरदेव नगर, गोपल नगर रोड, 120 फुटी रोड और सोढल रोड समेत कई इलाकों में बारिश का पानी भर गया।
लुधियाना में दूसरे दिन 44.4 मिमी बारिश
बरसात का कहर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह लगभग तीन बजे से लेकर 7 बजे तक 44.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण तापमान में आम लोगों को राहत मिली। वहीं शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति लोगों के लिए आफत से कम नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चौबीस घंटे में और बारिश की संभावना है।
गुरुवार को बरसात के बाद शहर में बने हालात को देखते ज्यादातर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई थी। शुक्रवार को भी शहर में जमकर बरसात हुई। बरसात के कारण शहर की सड़कों पर दो से तीन फुट पानी जमा हो गया।