फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पहले ही भाखड़ा डैम हुआ लबालब, बाढ़ से बचने के लिए छोड़ा जा रहा पानी

Wed, 26 Jun 2019 07:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल (पंजाब)
विज्ञापन
भाखड़ा डैम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बीबीएमबी के चेयरमैन दविंदर शर्मा ने बुधवार को कहा कि भाखड़ा डैम पानी से लबालब है और सभी 9 टरबाइनें दिन रात विद्युत उत्पादन में लगी है।

विज्ञापन


इसके अलावा भाखड़ा डैम के भागीदार राज्यों को भी सिंचाई के लिए भरपूर पानी दिया जा रहा है। डैम में पानी की बढ़ती मात्रा को देखते हुए फ्लड गेटों की जांच के लिए उन्हें खोल कर भी देखा गया। 

वह नंगल दौरे के दौरान बीबीएमबी के विश्रामगृह सतलुज सदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। चेयरमैन शर्मा ने बताया भाखड़ा डैम के पीछे बनी गोबिंद सागर झील में जमा पानी के स्तर को देखते हुए ही डैम से नंगल हाइडल, श्री आनंदपुर साहिब हाइडल व सतलुज दरिया में पानी छोड़ा जा रहा है ताकि भाखड़ा डैम में पानी की मात्रा अचानक बढ़ने पर बाढ़ के हालात पैदा न हो। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नंगल में बीबीएमबी व बीबीएमबी के लीज धारकों के बीच लीज को लेकर पैदा हुए विवाद के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एक बात को साफ तौर पर कहना बेहतर होगा कि नंगल टाउनशिप का अधिकार व मालिक बीबीएमबी है ना कि पंजाब सरकार। बीबीएमबी की भूमि पर किसी को भी अवैध कब्जे करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि बीबीएमबी के लीज धारकों से कानून के तहत ही लीज की वसूली की जाएगी। उन्होने कहा कि सौर ऊर्जा को विकसित करने के उद्देश्य से बीबीएमबी के सभी दफ्तरों की छत्तों पर 4.50 करोड़ की लागत से सोलर पैनल लगाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। 

भाखड़ा डैम के पीछे झील में जमा हो रही स्लिट के बारे में उन्होंने कहा कि इसे कम करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इस मौके पर बीबीएमबी के मुख्य अभियंता अश्वनी कुमार अग्रवाल, उपमुख्य अभियंता हुसन लाल कम्बोज, केके सूद,मोहन सिंह व आरके सिंगला उपस्थित थे।    
 
यह है बांध का जलस्तर
भाखड़ा डैम के पीछे बनी गोबिंद सागर झील का जलस्तर 1606 फीट के पार पहुंच गया है। यह बीते वर्ष आज के ही दिन के मुकाबले 111 फीट के करीब ज्यादा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें