फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन के एक माह बाद ही 50 करोड़ की मल्टीलेवल पार्किंग से टपका पानी

Thu, 16 Jun 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मल्टीलेवल पार्किंग में टपका पानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
50 करोड़ की लागत से तैयार मल्टीलेवल पार्किंग से उद्घाटन के एक माह बाद ही पानी टपकने लग गया है। इमारत के एक्सटेंशन ज्वाइंट से पानी लीक कर रहा है। इस कारण मल्टीलेवल पार्किंग की पहली मंजिल में पानी जमा हो गया है।
विज्ञापन


व्यापारियों का आरोप है कि सेक्टर-17 में बनी शहर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग के ज्वाइंट्स पर केमिकल का प्रयोग किया गया है। ऐसे में बारिश का पानी केमिकल के साथ टपककर नीचे पार्क कारों पर गिर रहा है। सेक्टर-17 के व्यापारी तेज बंस सिंह जोहर ने बताया कि उनकी ऑडी कार का बोनट पानी गिरने से खराब हो गया है। जोहर का सेक्टर-17 में तेजी फोटो स्टूडियो है। उनका कहना है कि जब कार के बोनट से दाग नहीं गया तो उन्होंने कंपनी में दिखाया। कंपनी की तरफ से कहा गया कि पूरे बोनट को पेंट किया जाएगा। तेज बंस सिंह का कहना है कि उनकी ऑडी कार 40 लाख की है। बोनट पेंट होने पर उनका तीन लाख खर्च आएगा।

15 दिन पहले भी इनोवा का बोनट हुआ था खराब 15 दिन पहले हुई बारिश में भी एक युवक की इनोवा गाड़ी खराब हो चुकी है। सेक्टर-49 में रहने वाले करण सिंह का कहना है कि उनका सेक्टर-17 में कार्यालय है। मल्टीलेवल पार्किंग की में ज्वाइंट के नीचे उन्होंने अपनी इनोवा गाड़ी पार्क की थी, लेकिन पानी के साथ केमिकल आने से उनकी गाड़ी का बोनट भी खराब हो गया।
विज्ञापन


पिछले महीने हुआ था उद्घाटन मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन पिछले माह की 10 तारीख को प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी ने किया था। इस मौके पर सांसद किरण खेर और मेयर अरुण सूद भी मौजूद थे। सेक्टर-17 की साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग फिर से खुलने से मल्टीलेवल पार्किंग भी पिट गई है। इसका रिस्पांस काफी ढीला है।

कोई गंभीर मामला नहीं : बग्गा मनोनीत पार्षद एवं आर्किटेक्ट सुरेंद्र बग्गा का कहना है कि पानी टपकना तो नहीं चाहिए, लेकिन यह कोई गंभीर मामला नहीं है। एक्सटेंशन ज्वाइंट को जोड़ते हुए कई बार गेप रह जाता है। इस कारण पानी टपकता है। गेप की पहचान कर उसे बंद किया जाएगा।

केमिकल का नहीं हुआ प्रयोग निगम के चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद का कहना है कि मल्टीलेवल पार्किंग में कहीं पर लीकेज नहीं है। सरफेस पर एक पाइप ब्लॉक हो गई थी, जिसे ठीक कर दिया गया है। उनका कहना है कि इमारत में किसी भी केमिकल का प्रयोग नहीं किया गया है, पूरी मल्टीलेवल पार्किंग कंकरीट की बनी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें