फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पानी बर्बाद किया तो खैर नहीं, इन नंबर्स पर दें शिकायत

Wed, 13 Apr 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पानी का गलत प्रबंधन - फोटो : getty
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अब पानी बर्बाद करने पर पूरी तरह से पाबंदी है। कार धोने पर ही नहीं, बल्कि बागवानी की सिंचाई, घर के बरामदे धोने, वाटर मीटर और कूलर से लीकेज व टंकियां ओवरफ्लो होने पर भी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने पानी की बर्बादी करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए डेढ़ दर्जन एसडीओ के नेतृत्व में टीमों का गठन किया है। शहर में इसी सप्ताह से छापामारी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


यह अभियान 15 अप्रैल से 30 जून तक जारी रहेगा। नगर निगम के अनुसार पहली बार नोटिस जारी किया जाएगा। जबकि दूसरी बार पानी बर्बाद करने पर पकड़े गए तो दो हजार रुपये का चालान काटा जाएगा। जबकि तीसरी बार पानी का कनेक्शन काटने का प्रावधान है। साथ ही पानी चढ़ाने के लिए टुल्लू पंप को बिना बूस्टर चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि सबसे ज्यादा बागवानी में साफ पानी की बर्बादी वीआईपी इलाकों में होती है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार अगर कोई बाल्टी से कम पानी का प्रयोग करके गाड़ी साफ करता है या फिर सिंचाई करता है तो उस पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की बर्बादी देखें तो इन नंबरों पर दें सूचना

नाम------------------------मोबाइल नंबर------------------------सेक्टर एवं एरिया
राम सिंह---------------------9872511134-----------------------24, 25, कुम्हार कॉलोनी, खुड्डा लाहौरा, धनास
अंकुर बंसल------------------9872511363------------------------38 वेस्ट, 39, मलोया
बलराज----------------------9915711416----------------------2, 3, 4, 10 और 11
धमेंद्र शर्मा-------------------9872511129-------------------------28,29, औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1
मनिंदर सिंह------------------8427778918----------------------51, 52, 53, 61 और गांव कजेहड़ी
राजबीर सिंह------------------9872511352---------------------37, 38, डड्डूमाजरा
कमल तारा-------------------9915711483---------------------26, ग्रेन मार्केट, बापू धाम
सरवनजीत सिंह---------------9872511161--------------------35, 36, 42, 43, गांव अटावा
राजेश जसपाल----------------9872511237    -----------------------5, 6, 7, 8 और 9
राजेंद्र कुमार-------------------9872511345-----------------------17, 18, 20 और 21
परमिंदर पाल सिंह---------------9872511341----------------------19, 27 और 30
योगेश अग्रवाल------------------9872511336--------------------31, 32, 46 और 47
अमित शर्मा--------------------9872511238----------------------33, 34, 44 और 45
आईडी शर्मा---------------------9872511231----------------------मनीमाजरा, मौलीजागरां, शिवालिक इनकेलव
कुलदीप सिंह-------------------9872511343-----------------------54, 55, 56 और गांव पलसौरा
प्रबजोत सिंह---------------------9872511353---------------------40, 41, गांव बढ़ेहडी और बुटरेला
गुरमुख सिंह--------------------9872511251-------------------------48, 49, 50, औद्योगिक क्षेत्र फेज-2
विजय कुमार प्रेमी----------------9872511245-----------------------15, 16, 22 और 23 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें