नगर निगम शहर में पानी की दरें बढ़ाने जा रहा है। निगम सदन की 28 जुलाई को होने वाली बैठक में यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए लाया जा रहा है।
नई दरों के मुताबिक घरेलू उपयोग पर हर महीने 80 किलोलीटर(केएल) से ज्यादा पानी इस्तेमाल करने वालों से अब 40 रुपये प्रति किलोलीटर के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा।
ये रेट पहले 8 रुपये प्रति किलोलीटर था। इसके अलावा 60 से 80 किलोलीटर तक पानी इस्तेमाल करने वालों से 8 की बजाय 25 रुपये प्रति किलोलीटर चार्ज लिया जाएगा। 60 किलोलीटर से कम पानी इस्तेमाल करने पर पुरानी दरों पर ही भुगतान होगा।
नई दरों के मुताबिक लॉन के लिए पानी की दर 8 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़ाकर 25 रुपये रुपये की जाएगी। इंस्टीट्यूशंस के लिए 12 रुपये से 20 रुपये और सरकारी दफ्तरों के लिए 14 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किलोलीटर के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा। ये दरें इनकी कुल खपत के हिसाब से ली जाएगी।