बठिंडा में सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे ईजीएस टीचर्स
नौकरी स्थायी करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे टीचर्स को धमकियां मिलने लगी हैं, जिसके चलते उन्होंने बस स्टैंड से जाम हटा दिया। बठिंडा में ईजीएस अध्यापकों ने वीरवार रात भर कड़ाके की ठंड होने के बावजूद बस स्टैंड पर जाम लगाया गया।
सुबह होते ही उन्हें जाम हटाना पड़ा, क्योंकि गुंडा तत्वों की गोलियां चलाने की धमकियां मिलने उन्हें शुक्रवार सुबह जाम हटाना पड़ा। वहीं बस स्टैंड पर विरोध कर रहे एक प्राइवेट बस चालक ने अध्यापक यूनियन की नेता कुलवंत कुमारी को टक्कर मार गंभीर घायल कर दिया।
इसके बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। घायल महिला अध्यापक को उनके साथी इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर गुरमेल ने उनका प्राथमिक इलाज कर वापस भेज दिया।
इसके बाद रोष रैली करते हुए माल रोड स्थित गोल डिग्गी के पास जाम लगा दिया। दोपहर के करीब अध्यापकों ने डीसी आफिस का घेराव किया। इसके बाद वह माल रोड पर पानी की टंकी के पास चले गए।