फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः हरमंदिर साहिब के पास होटल उड़ाने की धमकी

Tue, 18 Aug 2015 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
रबार साहिब के पास एक होटल को बम से उड़ाने की धमकी भरा फोन आया है। पुलिस का कहना है कि यह धमकी किसी आतंकी संगठन की नहीं है। यह एक शरारत है। धमकी वाली कॉल 15 अगस्त की रात करीब 9 बजे होटल मालिक के बेटे को मिली थी।
विज्ञापन


इस बारे में तुरंत पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख को सूचना दी गई। उसके बाद होटल और आस-पास के इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। सोमवार को डीसीपी परमपाल सिंह की अगुवाई में भी इलाके के सभी होटलों में सर्च अभियान चलाया गया।

पुलिस शिकायत में होटल के मालिक सुमित सिंह ने बताया कि 15 अगस्त की रात वह होटल में थे। मोबाइल नंबर 94257-55868 से फोन आया और एक व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारे होटल को बम से उड़ाने की तैयारी है। अगर बच सकते हो तो बच जाओ। फोन करने वाले ने खुद को आतंकी संगठन का सदस्य बताया।
विज्ञापन


इसके बाद फोन बंद कर दिया। उन्होंने वापस कॉल की तो फोन स्विच ऑफ था। एसीपी अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि जिस नंबर से फोन आया था, उसकी डिटेल निकलवाई गई है। यह कुरुक्षेत्र के किसी राहुल बंसल के नाम पर है। काल इंटरनेट कॉलिंग के जरिए की गई है।

उसकी लोकेशन अमृतसर में ही दरबार साहिब के आस-पास की ही मिल रही है। नंबर को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। डीसीपी परमपाल सिंह ने कहा कि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। लापरवाही नहीं बरती जाएगी। हर एक प्वाइंट पर गंभीरता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों के होटलों में सर्च अभियान चलाया है। ताकि कोई भी शरारती तत्व अपने मंसूबों में सफल न हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें