फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नवंबर की शुरुआत में भी गर्मी का अहसास, दिन में 31 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर में नवंबर की शुरुआत भी गर्म मौसम के साथ होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिन चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास बना रहेगा, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री ऊपर रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में बारिश नहीं हुई। विभाग के मुताबिक एक से पांच नवंबर तक ट्राइसिटी में मौसम शुष्क और मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें