फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal Singh: मोबाइल इंटरनेट, SMS सेवा पर प्रतिबंध बढ़ाया, अमृतपाल के चाचा और ड्राइवर ने किया आत्मसमर्पण

Mon, 20 Mar 2023 10:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

एसएसपी जालंधर ग्रामीण स्वर्णदीप सिंह ने अमृतपाल सिंह के चाचा और ड्राइवर के आत्मसमर्पण की पुष्टि की है। उधर, अजनाला थाने पर हमले के आरोपी एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पर रविवार को तीन और एफआईआर दर्ज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Amritpal singh - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह ने पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है पुलिस का दावा है कि उसने देर रात 2 बजे जालंधर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. यह वही शख्स है जो हर समय अमृतपाल के साथ रहता है और हर समय उसकी गाड़ी चलाता था
विज्ञापन


अमृतपाल सिंह के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है। उनकी मर्सिडीज कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। यह सारा ऑपरेशन जालंधर पुलिस ने किया है।   अमृतपाल सिंह को जब पंजाब पुलिस ने महतपुर में घेरा तो वह भी उसके साथ फरार हो गए थे।

मंगलवार दोपहर तक इंटरनेट बंद
कट्टरपंथी अमृतपाल के खिलाफ पंजाब पुलिस का ऑपरेशन जारी है। इस बीच जनहित में पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) 21 मार्च को दोपहर 12 बजे तक निलंबित कर दिया गया है। वॉयस कॉल की सुविधा रहेगी। वहीं सभी डोंगल सेवाएं भी बंद रहेंगी। पंजाब के गृह मामलों और न्याय विभाग ने यह आदेश जारी किया है। पंजाब में पिछले दो दिनों से इंटरनेट सेवा बंद है। 
विज्ञापन




अमृतपाल पर तीन और एफआईआर, गाड़ी से हथियार बरामद
एसएसपी जालंधर ग्रामीण स्वर्णदीप सिंह ने चाचा और ड्राइवर के आत्मसमर्पण की पुष्टि की है। उधर, अजनाला थाने पर हमले के आरोपी एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पर रविवार को तीन और एफआईआर दर्ज कर दी गई हैं। जालंधर के सलेमा गांव में मिली उसकी काले रंग की ईसुजू गाड़ी में अवैध हथियार मिले हैं। 

सोमवार तक इंटरनेट सेवाएं स्थगित
रविवार को उसके 34 और साथी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अब तक उसके 112 समर्थक दबोचे जा चुके हैं। कई नजरबंद कर दिए गए हैं। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पूरे पंजाब में सुरक्षाबल फ्लैग मार्च कर रहे हैं। इसी बीच, सूबे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं और 24 घंटे के लिए स्थगित कर दी गई हैं। सोमवार दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। कई जिलों में धारा 144 लागू है।

चला रात भर चला ऑपरेशन
अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस ने रातभर आपरेशन चलाया। मलसियां से भागने के बाद अमृतपाल ने महितपुर के निकट गांव सलेमा से अपनी गाड़ी बदली थी। उसके बाद पुलिस ने रात भर महितपुर से सटे फिल्लौर के आसपास के गांवों, नकोदर व शंकर, शाहकोट मल्सियां और मोगा के धर्मकोट में तलाशी अभियान चलाया। शनिवार रात करीब 10 बजे पुलिस को इनपुट मिला कि गांव सरीं में अमृतपाल सिंह का भाई छिपा हुआ है। 

इसके बाद जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल, डीसीपी जकरणजीत तेजा, अमृतसर के डीसीपी मुखविंदर सिंह, एसपी जांच होशियारपुर मनप्रीत सिंह ढिल्लों की टीमों ने गांव शंकर व सरीं को पूरी सील कर दिया गया। पुलिस ने तमाम घरों में जाकर सर्च की और मनोज कुमार समेत तीन युवकों को हिरासत में ले लिया, जो अमृतपाल के भाई को किसी स्थान पर छोड़कर आए थे। 


यह भी पढ़ें: Khalistan Amritpal Singh News: अमृतपाल की यहां मिली आखिरी लोकेशन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हो गया फरार

रात भर चलाया गया सर्च ऑपरेशन
महितपुर से शाहकोट की तरफ मार्ग पर 45 गांवों में पुलिस छावनी बनाकर रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गांव स्लेमा जहां से अमृतपाल सिंह कीगाड़ी मिली, उसके आसपास के गांवों में रात 11 से लेकर 6 बजे तक पूरी खाक छानी गई, लेकिन अमृतपाल सिंह हाथ नहीं लगा।


यह भी पढ़ें: Amritpal Singh: कैसे ISI के संपर्क में आया दुबई में ट्रक चलाने वाला अमृतपाल? विदेशी आतंकियों से भी संबंध

अफवाह और फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ चेतावनी
पंजाब पुलिस ने फर्जी खबरें फैलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ चेतावनी दी है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि वे विभिन्न देशों, राज्यों और शहरों से आने वाली सभी फर्जी खबरों और नफरत भरे भाषणों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, झूठी अफवाहें फैलाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन

पंजाब के बाद हरियाणा पुलिस हाई अलर्ट पर
हरियाणा पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और पंजाब से लगी सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब में आने और जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें