फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में वार्डन की रिपोर्ट निगेटिव आने पर विवि ने ली राहत की सांस, वार्डन का पति मिला था कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू के महिला हॉस्टल की वार्डन की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार देर शाम को निगेटिव आने के बाद विवि प्रशासन ने राहत की सांस ली। बीते दिन महिला वार्डन के पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से विवि में हड़कंप मच गया था। आशंका जताई जा रही थी कि वार्डन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ सकती है। इसी अंदेशे से पीयू के प्रशासनिक अधिकारी यह जांच कर रहे थे कि महिला वार्डन कहीं छात्राओं से तो नहीं मिली थीं। गनीमत रही कि रिपोर्ट निगेटिव आ गई।
विज्ञापन

वार्डन के पति प्रशासनिक अधिकारी हैं। उनकी रिपोर्ट एक दिन पहले ही पॉजिटिव आई थी। इसके बाद चिकित्सकों ने आशंका जताई कि परिवार के अन्य सदस्य भी संक्रमित हो सकते हैं। इसके बाद वार्डन का सैंपल लिया गया। जब यह बात पीयू प्रशासन को पता चली तो यह पड़ताल शुरू हो गई कि वार्डन पीयू में कहां-कहां गईं हैं। उन्होंने जुलाई के पहले सप्ताह में डीएसडब्ल्यू की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी हिस्सा लिया था। हालांकि उस बैठक में सभी ने मास्क लगाया था और फिजिकल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया था। वहीं दूसरी ओर छात्राओं से भी पता किया गया था कि वह तो वार्डन के संपर्क में तो नहीं आईं हैं। दिन भर पीयू ने एहतियात बरता। देर शाम रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पीयू को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें