फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से दो बच्चे दबे, एक की मौत

Sun, 16 Nov 2014 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बड़माजरा कॉलोनी में एक मकान की दीवार का कुछ हिस्सा गिरने से दो मासूम बच्चे उसके नीचे दब गए। इससे एक की उपचार के दौरान पीजीआई में मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


कॉलोनी के पंचायत सदस्य सुदर्शन ने बताया कि उनका भांजा सात वर्षीय प्रिंस घर के आगे गली में पड़ोस की तीन वर्षीय किजल के साथ खेल रहा था। दोपहर 12:30 बजे अचानक उनके ऊपर एक मकान की दीवार का हिस्सा गिर गया।

इससे दोनों उसके नीचे दब गए। फौरन दोनों को मलबे के नीचे से निकाला गया और सिविल अस्पताल मोहाली ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पीजीआई में उपचार के दौरान प्रिंस ने दम तोड़ दिया, जबकि किजल की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसके चेहरे और सिर पर गहरी चोट लगी है। सुदर्शन ने बताया कि प्रिंस की मां का इलाज पीजीआई में चल रहा है। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। प्रिंस के पिता कई वर्षों से कॉलोनी में ही रहते हैं और निजी फैक्टरी में काम करते हैं। प्रिंस अपनी मां के साथ एक माह पूर्व ही यहां घूमने के लिए आया था।

सरपंच शेर सिंह ने बताया कि पंचायत सदस्य सुदर्शन के घर के पास वाला मकान रूपचंद का है। उसकी दीवारों में पानी का रिसाव होने के कारण दीवार की हालत खस्ता होने संबंधी सूचना लगभग तीन माह पूर्व लोगों ने बलौंगी थाना में दी थी, लेकिन उस पर कोई अमल नहीं हुआ।

सुदर्शन व अन्य लोगों का आरोप है कि रूपचंद की लापरवाही एवं अनदेखी के चलते ही उक्त मकान की छत की चाहरदीवारी वाली दीवार का हिस्सा नीचे गिरा। लोगों ने उक्त मकान मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। बलौंगी थाना प्रभारी जसविंदर सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें