फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलडन चंडीगढ़... इंडिया इनोवेशन इंडेक्स में किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल ने इंडिया इनोवेशन इंडेक्स में यूटी की कैटेगरी में टॉप किया है। देखा जाए तो चंडीगढ़ के अंक पूरे देश में सबसे ज्यादा है। अंकों के अनुसार चंडीगढ़ ने कर्नाटक, दिल्ली, मणिपुर समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को पछाड़ दिया है।
विज्ञापन

वीरवार को नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम के दौरान नीति आयोग ने अपने तीसरे संस्करण में इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 को जारी किया। इंडेक्स को तीन श्रेणी बड़े राज्य, पहाड़ी राज्य व यूटी में बांटा गया। बड़े व प्रमुख राज्यों की श्रेणी में कर्नाटक, पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में मणिपुर और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में चंडीगढ़ टॉप पर है। ये इंडेक्स राष्ट्रीय स्तर पर इनोवेशन क्षमता और पारिस्थितिकी तंत्र की पड़ताल की जाती है। इस बार का इनोवेशन इंडेक्स 66 यूनिक इंडीकेटर्स के आधार पर तैयार किया गया है जबकि पिछले दो इनोवेशन इंडेक्स 36 इंडीकेटर्स के आधार पर तैयार किए गए थे। इसमें मुख्य रूप से ह्यूमन कैपिटल, बिजनेस एनवायरमेंट, निवेश, सेफ्टी व लीगल एनवायरनमेंट, नॉलेज वर्कर, नॉलेज आउटपुट और नॉलेज डिफ्यूजन शामिल हैं। इन वर्गों के अंदर भी कई इंडीकेटर्स शामिल किए गए हैं। सभी को नंबर प्रदान किए गए हैं और फिर उसके अनुसार इंडेक्स तैयार किया गया है। 27.88 इंडेक्स के साथ चंडीगढ़ प्रथम और 27 इंडेक्स के साथ दिल्ली दूसरे नंबर पर है। इसके बाद मणिपुर, कर्नाटक आदि हैं।
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में स्कोर शून्य
इस रैंकिंग में कई अहम तथ्य भी देखने को मिले हैं। बिजनेस एनवायरमेंट के इंडेक्स में इज ऑफ डूइंग बिजनेस और कॉमन फैसिलिटी सेंटर का स्कोर शून्य है। इसका मतलब है कि शहर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में काफी पीछे है। इसके अलावा रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर किए जाने वाले खर्च के वर्ग में भी चंडीगढ़ को जीरो नंबर दिया गया है जबकि स्कूलों में कंप्यूटर फैसिलिटी पर 99.14, प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों में प्यूपिल-टीचर रेशों 75.59, वोकेशनल एजुकेशन में एनरोलमेंट पर 5.57 और सभी गांव में इंटरनेट की सुविधा के लिए 100 नंबर मिले हैं। इंडेक्स के अनुसार चंडीगढ़ इन्वेस्टमेंट, नॉलेज वर्कर, नॉलेज आउटपुट और नॉलेज डिफ्यूजन में काफी कमजोर है और सलाह दी गई है कि चंडीगढ़ को इस पर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

क्या है इंडिया इनोवेशन इंडेक्स
नीति आयोग और प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान की तरफ से तैयार किया गया इंडिया इनोवेशन इंडेक्स इनोवेशन इकोसिस्टम के मूल्यांकन और विकास का एक विस्तृत साधन है। यह राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को उनके नवाचार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें एक क्रम में रखता है ताकि उनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनी रहे।
पिछले दिनों जारी इन रैंकिंग में पिछड़ा है चंडीगढ़
6 जुलाई को जारी ‘एनएफएसए राज्य रैंकिंग सूचकांक 2022’ में चंडीगढ़ डीबीटी की श्रेणी में आखिरी पायदान पर पहुंच गया है।
4 जुलाई को जारी स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग में चंडीगढ़ लीडर की कैटेगरी से एस्पायरिंग लीडर की कैटेगरी में आ गया है। चंडीगढ़ इसमें एक पायदान नीचे आया है।
30 जून को जारी व्यापार सुधार कार्य योजना (बीआरएपी) 2020 रैंकिंग की उभरते हुए बिजनेस इकोसिस्टम की श्रेणी में चंडीगढ़ बिहार राज्य से भी पीछे है। केंद्र की सूची में आंध्र प्रदेश, गुजरात और हरियाणा टॉप अचीवर हैं।
20 नवंबर 2021 को जारी स्वच्छता की रैंकिंग में चंडीगढ़ करीब 50 पायदान नीचे गिरकर 66वें नंबर पर आ गया है। वर्ष 2016 में चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर था। वर्ष 2017 में 11वें, 2018 में तीसरे, 2019 में 20वें, 2020 में 16वें और 2021 में 66वें पायदान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें