चंडीगढ़ जीएमएसएच-16 के रेडियोलॉजी विभाग में प्रतिदिन अल्ट्रासाउंड कराने आने वाले दर्जनों मरीजों को दो से ढाई महीने बाद की डेट दी जा रही है। ऐसी स्थिति में मरीज सरकारी अस्पताल की नि:शुल्क सेवा का लाभ लेने से वंचित रह जा रहे हैं और मजबूरी में उन्हें निजी जांच केन्द्रों पर 500 से 800 रुपये खर्च कर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।]
इस संबंध में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि प्रतिदिन 40 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। विभाग में चार रेडियोलॉजिस्ट तैनात हैं, जिनके जिम्मे अल्ट्रासाउंड के साथ ही एक्स-रे की रिपोर्टिंग का भी भार है। वे ऑन कॉल अन्य सेंटरों पर भी सेवा दे रहे हैं। जननी सुरक्षा और इमरजेंसी के मरीजों को तत्काल सेवा दी जा रही है।
ओपीडी के रूटीन मरीजों को भी उनकी बीमारी के स्थिति के अनुसार नजदीक की डेट दी जा रही है। यूनिट में अल्ट्रासाउंड की तीन मशीनें हैं।