फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबीएस ढिल्लों बने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और विकास मलिक उपाध्यक्ष निर्वाचित

Fri, 06 Nov 2020 04:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जीबीएस ढिल्लों को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चुन लिया गया है। शुक्रवार को हुए चुनाव में उन्होंने अपने दोनों प्रतिद्वंद्वियों डीपीएस रंधावा और पुनीता सेठी को पराजित कर दिया। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर विकास मालिक एक बार फिर विजयी रहे हैं। प्रधान पद के लिए ढिल्लों को 1056,  रंधावा को 901 और पुनीता सेठी को 164 वोट पड़े। 

विज्ञापन


उपप्रधान पद के लिए विकास मलिक को 1077, शर्मिला शर्मा को 568 और एचपीएस राठी को 368 वोट मिले। सचिव पद चंचल सिंगला ने विंदर कुमार बांगड़ और अमन रानी को हराया। संयुक्त सचिव पद पर मंजीत कौर ने कनु शर्मा और ट्रेजरर पद पर परमप्रीत सिंह बाजवा ने जगजीत सिंह चतरथ और साहिल गंभीर को पराजित किया। वहीं कार्यकारी सदस्यों का चुनाव पहले ही सर्वसम्मति से किया जा चुका है।

चुनाव समिति के अध्यक्ष केएस सिद्धू ने बताया कि चुनाव में हाईकोर्ट के 3604 वकीलों को वोट डालना था, जिनमें से 2178 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सामान्य हालात में बार एसोसिएशन के कार्यकाल एक वर्ष का होता है। पिछली बार एसोसिएशन का कार्यकाल अप्रैल के पहले सप्ताह में समाप्त हो चुका था लेकिन कोरोना के चलते लॉकडाउन के कारण तब चुनाव नहीं करवाए जा सके थे। चुनाव के बाद गठित नई कार्यकारणी का कार्यकाल अप्रैल 2021 तक यानी सिर्फ छह महीने का होगा।

विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव : 1506 वकीलों ने 5 पदों के लिए डाले मत

कोरोना के चलते सात महीने से रुके जिला बार एसोसिएशन के चुनाव गुरुवार को संपन्न हुए। इस दौरान 2749 वकीलों में से 1506 वकीलों ने 5 पदों पर 12 प्रत्याशियों के लिए मत डाले। हालांकि चुनाव के परिणाम अभी घोषित नहीं होंगे क्योंकि मामला उच्च अदालत में लंबित है। उच्च अदालत के फैसले के बाद ही चुनाव का परिणाम आएगा।

कोरोना के कारण अधिकतर वकीलों ने अदालत आना शुरू नहीं किया है। इसका प्रभाव चुनाव में देखने को मिला है। प्रशासन ने वकीलों की सुरक्षा के लिए पूरे इंतजाम किए थे। सभी एंट्री गेट पर पुलिस तैनात रही। पुलिस की सहायता से एक-एक वकील को मतदान के लिए भेजा गया। महिला पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहीं। चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए दो बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई, जहां पर केंद्रों का पूरा दृश्य देखने को मिला। सभी प्रत्याशियों के समर्थकों ने वोट के लिए पूरे जोश के साथ प्रचार किया।

चुनाव केंद्र के बाहर उड़ीं नियमों की धज्जियां
शहर में दो दिन से कोरोना के मामले लगातार बढ़े हैं। बार चुनाव के दौरान भी मतदान केंद्र के बाहर जमा वकीलों की भीड़ ने सामाजिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ाईं। वहीं मतदान केंद्र के अंदर कोरोना से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन किया गया। परिसर में जमा भीड़ में कई लोग बिना मास्क के भी नजर आए। ऐसी लापरवाही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे वकीलों को भी खतरे में डाल सकती है।
विज्ञापन

लंबित राशि को माफ करने के आरोप

चुनाव से एक दिन पहले अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एडवोकेट भाग सिंह सुहाग ने उच्च अदालत में याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि एसोसिएशन के 69 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी लंबित राशि को पिछली कार्यकारिणी ने नियमों के खिलाफ जाकर माफ कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब अपने स्वार्थ के लिए किया गया।

भाग सिंह की याचिका पर उच्च अदालत ने निर्देश दिए कि इन 69 वकीलों के मत डलवा लिए जाएं लेकिन चुनाव के परिणाम उच्च अदालत के अगले फैसले तक घोषित नहीं किए जाएंगे। 9 नवंबर को होने वाली सुनवाई के बाद ही यह तय होगा कि बार चुनाव के परिणाम कब घोषित किए जाएंगे।

बार एसोसिएशन की सदस्यता के बिना मत डालने आया पकड़ा
चुनाव के दौरान एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उस पर आरोप था कि वह बार एसोसिएशन का सदस्य नहीं है, लेकिन वह वोट के लिए मतदान केंद्र में पहुंच गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को पूछताछ कर छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि सेक्टर-48 निवासी आरोपी के खिलाफ वकीलों की तरफ से कोई भी शिकायत नहीं आई है इसलिए उसे हिरासत में नहीं रखा जा सकता। सूत्रों के मुताबिक कुछ वकीलों में हाथापाई भी हुई, जिसे वरिष्ठ वकीलों ने हस्तक्षेप कर सुलझा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें