फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए तेज हुआ वोटर मैपिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में चल रहे वोटर मैपिंग अभियान और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर-2026) की तैयारियों को लेकर बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम के संयुक्त सचिव एवं एईआरओ-6 डॉ. इंदर जीत ने की। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर मतदाता सत्यापन अभियान की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं और उनके परिवारों के विवरण को पुराने एसआईआर डाटा के साथ जोड़ने और सत्यापित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और पारदर्शी बनाना है। बैठक में राजनीतिक दलों से अपील की गई कि वे अपने बूथ स्तरीय एजेंटों (बीएलए) के माध्यम से अभियान में सक्रिय सहयोग दें और बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के साथ समन्वय बनाकर अधिक से अधिक मतदाताओं की जानकारी अद्यतन करवाएं।
डॉ. इंदर जीत ने बताया कि एसआईआर के तहत विशेष शिविरों और घर-घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीएलओ, बीएलए, एनएसएस स्वयंसेवकों, बीएलओ पर्यवेक्षकों और चुनाव पर्यवेक्षकों के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है। अधिकारियों के अनुसार 20 से 26 मई तक यह अभियान जारी रहेगा। नागरिक मतदाता पहचान पत्र या मतदाता सूची से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर विकल्प-3 दबाकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें