फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह अभियान करेगा मतदाताओं को जागरूक

Sun, 16 Mar 2014 01:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग की ओर से शहर के मतदाताओं को उनकी वोट की ताकत के बारे में जागरूक करने के लिए आज से शहर में बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए शहर के कई स्वयंसेवी संगठन (एनजीओ) अपना सहयोग देंगे।
विज्ञापन

 
ऐसे होगा कार्यक्रम :
- रविवार को इस अभियान की शुरूआत सुखना लेक से होगी। शाम 5.30 बजे से देश भक्ति गीतों की शाम होगी जिससे सुखना लेक में आने वाले लोगों से 10 अप्रैल को मतदान करने को कहा जाएगा।
- 19 मार्च को बापू धाम और 24 मार्च को कालोनी नंबर चार में महिला मतदाताओं के साथ बैठक
- 22 मार्च को एलांते मॉल में नुक्कड़ नाटक का मंचन
- 21 और 22 मार्च को सेक्टर-8 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
- 6 अप्रैल को साइकिल रैली। इसमें 18 साल से ऊपर के युवा हिस्सा लेंगे।
- डड्डूमाजरा कालोनी, खुड्डा लाहौरा, बापू धाम कालोनी, इंदिरा कालोनी, मौली जागरां सहित कई अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम।

कोट्स
शहर में मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से हमने मतदान के दिन तक शहर में बड़े स्तर पर अभियान चलाने का फैसला लिया है। इसके लिए हमें कई एनजीओ का सहयोग भी मिला है। हमें उम्मीद है कि इस प्रयास से मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तिलक राज, चंडीगढ़ के ज्वाइंट चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें