फेज-6 स्थित ऑटो रिक्शा यूनियन में वीरवार को स्वीप प्रोग्राम के तहत वोटर जागरूकता मुहिम चलाई गई। इस दौरान जहां वोटिंग का संदेश देने वाले स्टिकर ऑटो पर लगाए गए। वहीं, ऑटो चालकों को वोट का महत्व बताया गया।
इस मौके अतिरिक्त चुनाव अधिकारी प्रवीन कुमार थिंद ने ऑटो चालकों से अपील की कि वह 30 अप्रैल को होने वाले चुनाव में परिवार संग मतदान करें।
उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अब रेडियो बिग एफएम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की मुहिम शुरू की है। साथ ही ऑटो चालकों को वोट डालने के स्लोगनों वाली टीशर्ट वितरित की गई। साथ ही स्वीप प्रोग्राम के तहत गोचर, माणकपुर शरीफ, सोहाना में प्रोग्राम आयोजित किए गए।
वहीं, प्राइमरी हेल्थ सेंटर घंड़ूआं में एएनएम व आशा वर्करों ने विशेष कैंप लगाया। इस मौके पर सहायक कमिश्नर जनरल सिखलाई डॉ. शुभदीप कौर, सहायक कमिश्नर शिकायतें ट्रेनी जश्नप्रीत कौर गिल, ट्रेनी तहसीलदार गुरजिंदर सिंह भी मौजूद थे।