क्लासरूम से लेकर ग्राउंड, हॉस्टल और अपने सोशल साइट पेज तक। सभी के जरिए कैंपस एंबेसडर मतदान के लिए युवा वोटरों को जागरूक करने में जुट गए हैं।
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज फॉर मैन सेक्टर-11 के कैंपस एंबेसडर एमए सेकेंड ईयर पंजाबी के छात्र भूषण भी युवाओं को मताधिकार के लिए जागरूक कर रहे है।
इसी अभियान के तहत छात्र भूषण ने कॉलेज के विद्यार्थियों को क्लासरूम में वोट का महत्व बताया। इस कॉलेज में सात विद्यार्थी एमए सेकेंड के दविंदर सिंह, एमए थर्ड की हरप्रीत कौर, एमए फर्स्ट के प्रदीप कुमार, एमए फर्स्ट के सुखवीर सिंह, एमए फर्स्ट के रविंदर सिंह और एमए फर्स्ट की राजिंदर कौर को कैंपस एंबेसडर बनाया गया है।
जहां भी युवा मिलते हैं, वहीं अभियान शुरू: भूषण
छात्र भूषण ने बताया कि इस अभियान के तहत वह युवाओं को हर तरह से जागरूक करने में जुटे हैं। चाहे कैंटीन हो या कॉलेज का आडिटोरियम, जहां भी युवा इकट्ठे होते हैं, वे उन्हें मतदान का महत्व बताते हैं।
भूषण ने अभी तक सौै से अधिक युवाओं के वोटर कार्ड बनवाए हैं। उन्होंने बताया कि लड़कियों को वोटर कार्ड बनाने से लेकर विभिन्न पार्टियों के उतारे गए उम्मीदवारों की जानकारी भी दे रहे हैं। वे विद्यार्थियों के ग्रुप में वोटिंग को लेकर चर्चा भी कर रहे हैं।