फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्ारमन-माही देखते रहे, किरण लूट ले गईं जय-जयकार

Wed, 19 Mar 2014 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार और गुजरे जमाने के लवर ब्वाय ऋषि कपूर, हरफनमौला एक्टर शरमन जोशी... और साथ में माही गिल, सतीश कौशिक और अनुपम खेर.....।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ से लोकसभा सीट की प्रत्याशी किरण खेर की चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जैसे ही एंट्री हुई, सभी किरण की ओर दौड़ पड़े।

हमेशा भीड़ से घिरे रहने वाले बालीवुड स्टार्स के लिए न तो किसी ने हाथ लहराया और न ही कोई ऑटोग्राफ लेने आया।

टर्मिनल पर आते ही क्लाइमेक्स चेंज हुआ और समझ में आया कि यह भीड़ तो थी भाजपा उम्मीदवार किरण खेर के समर्थकों की।

हर एक की चाहत भी यही थी कि किरण को कम से कम एक फूल तो थमाएं। किरण के करीब पहुंचने के लिए भाजपाइयों में धक्कामुक्की भी हुई, लेकिन यह तो अपनापन था।

भाजपा नेता सत्यपाल जैन भीड़ छांटने में जुट गए तो महिला समर्थक किरण को गले लगाने के लिए आगे बढ़ गईं। अंत में उन्हें लाउंज में ही ले जाना पड़ा। स्टार क्या करते...। टर्मिनल के भीतर सामान के संग किरण खेर और उनके समर्थकों की भीड़ छंटने का इंतजार ही करते रह गए।

यूं चला क्लाइमेक्स
चंडीगढ़ में किरण खेर की एंट्री 12.10 बजे हुई। वह जेट एयरवेज की फ्लाइट से चंडीगढ़ पहुंचीं। उनके संग उनके पति अनुपम खेर थे और इसी विमान से माही गिल, ऋषि कपूर, शरमन जोशी, सतीश कौशिक भी चंडीगढ़ पहुंचे।
विज्ञापन


किरण खेर को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ही कैच करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन, भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।

जैसे ही किरण खेर ने एयरपोर्ट के टर्मिनल के भीतर से हवा में हाथ लहराया, किरण खेर जिंदाबाद...अनुपम खेर जिंदाबाद... और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद... के नारे लगने शुरू हो गए। किरण खेर ने समर्थकों को देखते ही सारा सामान भी टर्मिनल के भीतर ही छोड़ दिया।

माही बोलीं, हम कहां से निकलें
अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आईं बालीवुड स्टार माही गिल और शरमन जोशी चेकआउट करके जैसे ही बाहर आए, भीड़ देखकर घबरा गए। माही गिल के संग मौजूद सतीश कौशिक बोले, कुछ देर रुक जाओ, वरना भीड़ में फंस जाओगे। शरमन जोशी से खड़ा नहीं रहा गया तो उन्होंने कहा कि चलो यार चलते हैं।

दूसरे गेट को देखते हुए बोले, उधर से निकल जाएं क्या? एक एयरपोर्ट अधिकारी ने कहा-नहीं, वहां से एंट्री होती है। शरमन ने जब जिद पकड़ी तो सभी को इसी गेट से निकलना पड़ा। उधर, ऋषि कपूर को लोगों ने देखा तो जरूर, लेकिन उन्हें भी चुपचाप जाने दिया गया।

...और अनुपम खेर भी किनारे हो लिए
किरण खेर को बुके और फूलों की माला देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के समर्थक एक दूसरे को धक्का देते नजर आए। यह देखकर अनुपम खेर तो एक किनारे हट गए। खैर, जब स्थिति यहां नहीं संभली तो एयरपोर्ट के लाउंज में उन्हें ले जाया गया। करीब पंद्रह मिनट तक किरण वहां बैठी रहीं और समर्थको सें बातचीत करती रहीं।

एयरपोर्ट के बाहर भी वही जोश
भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार किरण खेर जैसे ही टर्मिनल के बाहर आईं, एयरपोर्ट पर वैसा ही नजारा दिखा जो भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा के दौरान दिखा था।
विज्ञापन


कोई भाजपा सदस्य कह रहा था मैडम को इस गाड़ी में बैठाएं तो कोई कहने लगा उस गाड़ी में। खैर, किरण खेर को अंतत एक गाड़ी में बैठाया गया और उन्हें लेकर काफिला रवाना हो गया। इस दौरान भी खूब नारे लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें