फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लगी है तो कैबिनेट बैठक कैसे?

Thu, 15 May 2014 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो ने हरियाणा सरकार द्वारा आचार संहिता के दौरान बुलाई गई कैबिनेट की बैठक को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। पार्टी ने कहा कि एक ओर गुड़गांव में 15 मई को पुनर्मतदान हो रहा है, दूसरी ओर कैबिनेट, जो पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने यहां पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। इनेलो नेता ने कहा कि गुड़गांव में होने वाले पुनर्मतदान के बीच हुड्डा सरकार द्वारा बुलाई गई कैबिनेट की बैठक चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

अभय चौटाला ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा सीएलयू पर रोक लगाए जाने के बावजूद 100 बिल्डरों को लेटर आफ इंटेट (एलओआई) जारी करने का आरोप लगाया है।

चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की मंजूरी के बिना चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए मनमर्जी से सब-रीजनल प्लान बनाने और उसे बार-बार बदलकर बिल्डरों को अरबों रुपये का लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के कार्यरत न्यायाधीश की देखरेख में एसआईटी से जांच करवाए की मांग की। अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री से विधानसभा का विशेष सत्र तुरंत बुलाए जाने और एसवाईएल के अधूरे निर्माण को केंद्र सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार तुरंत मुकम्मल करवाए जाने संबंधी दो लाइनों का एक प्रस्ताव पारित किए जाने की भी मांग की।

कुलदीप बिश्नोई को राजनीति छोड़नी ही पड़ेगी: अभय
अभय चौटाला ने सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले का हवाला देते हुए कहा कि एसवाईएल के तुरंत निर्माण के लिए हुड्डा सरकार तुरंत विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए अन्यथा इनेलो न सिर्फ सर्वोच्च न्यायालय में दस्तक देगी बल्कि इस मुद्दे पर प्रदेश की जनता के बीच भी जाएगी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद कुलदीप बिश्नोई को राजनीति छोड़नी ही पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भजनलाल ने अपनी कुर्सी बचाने की खातिर राजीव लौंगोवाल समझौते के समय न सिर्फ पानी के मामले में हरियाणा के हितों को नुकसान पहुंचाया। बल्कि चंडीगढ़ भी पंजाब को सौंपना स्वीकार कर लिया था।

डॉ. दलबीर भारती इनेलो में शामिल
ऐलनाबाद विधायक अभय चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा की मौजूदगी में फतेहाबाद जिले के बणमंदोरी गांव निवासी व महाराष्ट्र कैडर के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी पूर्व आईजी डॉ. दलबीर भारती ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें