फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप नेता बोले, मोदी के आने से बढ़ी घर वापसी

Mon, 09 Mar 2015 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप के अंतरराष्ट्रीय पदाधिकारी ने ये कहकर चौंका दिया है कि मोदी सरकार के आने से घर वापसी पहले से ज्यादा बढ़ गई।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि कुछ सेक्यूलर लोग वीएचपी और बजरंग दल पर आरोप लगाते हैं कि जब से मोदी सरकार बनी है तबसे घर वापसी कार्यक्रम में तेजी आई है। जबकि वीएचपी 1964 से घर वापसी के कार्यक्रम चला रही है।

वे नेहरू पार्क में विश्व हिंदू परिषद की स्वर्ण जयंती समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कहा कि कुछ लोग योध्या मामले में नए-नए फार्मूले लेकर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि मंदिर और मस्जिद साथ बना दो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी बता चुका है कि आयोध्या में जो विवादित ढांचा है वह कभी मस्जिद नहीं था। उन्होंने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की अलगाववादी को रिहाई करने की बात पर उनकी निंदा की।

गोपूजन से कार्यक्रम की शुरुआत
विश्व हिंदू परिषद की स्वर्ण जयंती यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित इस सम्मेलन में स्वामी नित्यानंद गिरी महाराज व स्वामी दिव्यानंद महाराज ने आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गो पूजन से हुआ तथा मंच पर दीप प्रज्वलन के बाद वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

परिषद के हिसार विभाग अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और परिषद की ओर से पिछले 50 वर्षों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


कन्या भ्रूण हत्या न करने को कहा
कार्यक्रम में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल सैनी ने परिषद की प्रदेश स्तरीय गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की और हिंदू जनजागरण में प्रत्येक व्यक्ति को सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमे कन्याभ्रूण हत्या रोकने का भी संकल्प लेना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें