वर्ल्ड किडनी डे पर पीजीआई के नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट की ओर से शहरवासियों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर फ्री चेकअप कैंप का आयोजन भी किया जा रहा है।
डिपार्टमेंट के हेड प्रोफेसर केएल गुप्ता ने बताया कि न्यू ओपीडी में 12 और 13 मार्च को सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक मरीजों का फ्री मेडिकल चेकअप होगा।
इसमें मोटापा, ब्लड शुगर, यूरीन की जांच और किडनी फंक्शन टेस्ट होगा। कैंप में करीब एक हजार मरीजों के चेकअप की व्यवस्था की गई है।
इस कैंप में रजिस्ट्रेशन के लिए 8591129992 पर अपना नाम लिखकर एसएमएस भेज सकते हैं। पीजीआई में हर साल किडनी के 28 हजार मरीज आते हैं। इनमें 80 प्रतिशत क्रोनिक किडनी डिजीज से पीड़ित होते हैं।
नेपाल, बांग्लादेश और तिब्बत से भी मरीज
प्रोफेसर गुप्ता ने बताया कि पीजीआई के न्यू डायलिसिस सेंटर में हर साल 10 हजार मरीजों का डायलिसिस होता है जबकि 200 से ज्यादा किडनी ट्रांसप्लांट।
यहां नेपाल, बांग्लादेश और तिब्बत से भी मरीज आते हैं। सबसे ज्यादा रिस्क फैक्टर डायबिटीज और हाइपरटेंशन के मरीजों को होता है। इससे सबसे ज्यादा किडनी खराब होती है।