फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकांक्ष मर्डर: पुलिस की नादानी, अब बलराज की फोटो लगा दी पुरानी

Tue, 07 Mar 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नए पोस्टर में लगी तस्वीर पुराने से बहुत जुदा
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी के भतीजे अकांक्ष सेन की बीएमडब्ल्यू से रौंदकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा को पकड़ने में फेल रही पुलिस ने एक और नादानी की है।
विज्ञापन


पहले तो पोस्टर में फोटो ही बहुत कम साइज की थी और अब नए पोस्टर में बहुत ही पुरानी फोटो लगा दी गई है। नए पोस्टर पर लगी फोटो कम से कम पांच साल पुरानी है। इन नए पोस्टरों को देखकर लगता नहीं कि पुलिस बलराज को पकड़ने के लिए गंभीर है। यही नहीं पुलिस ने सेक्टर-9 में पुराने पोस्टर के ऊपर ही नया पोस्टर चिपका दिया है।

पोस्टर चिपकाने वाले पुलिस कर्मियों ने इतनी भी जहमत नहीं उठाई कि पुराना पोस्टर फाड़ दें। नए पोस्टर में फोटो भले ही थोड़ी सी बड़ी है, मगर यह ब्लैक एंड व्हाइट है। अब सवाल यह है कि क्या पुलिस विभाग के पास इतना भी फंड नहीं है कि वह इतने बड़े हाई प्रोफाइल केस में पचास हजार रुपये के इनामी आरोपी के कलर पोस्टर शहर में चिपका सके?
विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला ने बलराज की धुंधली तस्वीर वाले पोस्टर का मुद्दा उठाया था। इसके बाद पुलिस ने बलराज की फोटो थोड़ी बड़ी कर पुरानी तस्वीर वाला नया पोस्टर चिपकवा दिया।

पुलिस गोल्फ टूर्नामेंट की तैयारियों में व्यस्त
आजकल पुलिस विभाग में एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर आरोपी को पकड़ने की बजाय विभाग की तरफ से आयोजित होने वाले गोल्फ टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारियों को लेकर ज्यादा व्यस्त हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें