फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ ऑडियो वायरल केस, प्रो. वीरेंद्र सिंह के अरेस्ट वारंट जारी

Wed, 02 Mar 2016 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भड़काऊ आडियो के मामले में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हो गए हैं। रोहतक रेंज के आईजी संजय कुमार ने बताया कि स्थानीय अदालत ने वीरेंद्र सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में गठित एसआईटी ने प्रो. वीरेंद्र की ओर से जांच में सहयोग नहीं किए जाने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया था। पुलिस ने प्रो. वीरेंद्र को गत 28 फरवरी को जांच में शामिल होने को कहा था, लेकिन वीरेंद्र सिंह पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए और उनके वकील ने जांच में शामिल होने के लिए सात दिन की मोहलत दिए जाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

24 फरवरी को दर्ज हुआ था देशद्रोह का केस

मंगलवार को आईजी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने वीरेंद्र सिंह की तलाश शुरू कर दी है। रोहतक पुलिस ने 90 सेकेंड का एक आडियो वायरल होने के बाद बीते 24 फरवरी को वीरेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आडियो में वीरेंद्र सिंह को जाट आंदोलन के दौरान कथित तौर पर हिंसा को बढ़ावा देते हुए सुना गया था।

पुलिस ने वीरेंद्र सिंह और मान सिंह दलाल के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं, जिनमें धारा-124ए (राजद्रोह) और धारा 120बी (षड्यंत्र), धारा 153ए (वर्गों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और धारा 153बी (राष्ट्रीय एकता के विपरीत अभिकथन व लांछन लगाना) शामिल हैं, के तहत एफआईआर दर्ज की थी।a
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें