फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में दुकान लगाने की जगह पर दो गुटों में हिंसक छड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी में जगह को लेकर दो गुटों में जमकर हंगामा हुआ। एक गुट के युवकों ने ग्रेन मार्केट के झुग्गी निवासी वीरपाल पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने जतिंदर, अमरपाल समेत अन्य के खिलाफ डीडीआर दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, घायल वीरपाल की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

वारदात सोमवार देर रात करीब 12 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट सब्जी मंडी में दो गुटों में हंगामा हो रहा है। इनमें एक युवक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया है। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। शिकायत में घायल वीरपाल के परिजनों ने बताया कि पिछले काफी समय से चौक के सामने वाली जगह पर वीरपाल जमीन पर सामान बेचता था, लेकिन कोरोना की वजह से मंडी को सेक्टर-17 में भेज दिया गया था। आरोप है कि सेक्टर-26 में मंडी दोबारा आने से इंदिरा कॉलोनी निवासी जतिंदर, अमरपाल समेत अन्य युवकों ने वीरपाल की जगह पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उन लोगों ने साथियों के साथ मिलकर वीरपाल की पिटाई कर चाकू से हमला कर फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। सेक्टर 26 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें