फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पंचायत चुनाव में हिंसा, पटियाला में 51 और मोगा में 209 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 31 Dec 2018 06:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
मतपेटी में लगाई आग
विज्ञापन

पटियाला में ग्राम पंचायत चुनाव और मतगणना के दौरान कई गांवों में हिंसक झड़पें हुईं। खासतौर से सन्नौर ब्लॉक के कई गांवों में आपस में लड़ाई-झगड़े, गोली चलने और पत्थरबाजी की वारदातें ज्यादा हुईं। इन सभी मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 51 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से कई अज्ञात लोग शामिल हैं। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


  पोलिंग और पुलिस पार्टियों को घेरा, गाड़ियों के शीशे तोड़े 
थानेदार मेजर सिंह के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि सन्नौर ब्लॉक के गांव खालसपुर में कुछ लोगों ने पोलिंग पार्टी को घेर रखा है। जब वह अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे, तो अज्ञात व्यक्तियों ने पोलिंग पार्टी और पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इन लोगों ने पुलिस पार्टी की गाड़ियों के शीशे तोड़कर सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। सन्नौर थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मतगणना मौके पर पहुंच दूसरे उम्मीदवार की वोटें फाड़ी, नामजद  
दूसरे केस में नरेश कुमार प्रिजाइडिंग अफसर ने पुलिस के पास शिकायत दी कि ब्लॉक सन्नौर के ही गांव धर्मकोट में बूथ नंबर-62 पर वोटों की गिनती हो रही थी। इसी बीच आरोपी अजमेर सिंह निवासी धर्मकोट ने मौके पर पहुंचकर दूसरे उम्मीदवार की वोटें फाड़ दीं और झगड़ा शुरू कर दिया। जिससे सरकारी ड्यूटी में बाधा पड़ी।
विज्ञापन


तीसरे केस में सन्नौर ब्लॉक के ही गांव बोसरकलां में ग्राम पंचायत चुनावों के दौरान अज्ञात लोगों ने हवा में गोली चलाई। इस केस में भी शिकायत दर्ज कर ली गई है।  

चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने के आरोप में 209 लोगों पर केस 

सांकेतिक तस्वीर
मोगा पुलिस ने 30 दिसंबर को पंचायत चुनाव में विघ्न डालने के आरोप में 209 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहले मामले में जांच अधिकारी थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार गुरतेज सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता एएसआई गुरमेल सिंह ने अपने बयान में कहा कि रविवार को पंचायत चुनाव के दौरान वह पुलिस पार्टी समेत ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ गांव कोटला मेहर सिंह वाला में पहुंचे।  इस दौरान पोलिंग बूथ से बाहर निकली महिला हरजिंदर कौर और उसके पति तस्वीर सिंह ने उन्हें कहा कि वह चुनाव हार गए हैं। 

वह अब चुनावी अमले को बाहर नहीं जाने देंगे। काफी समझाने के बावजूद आरोपियों ने अज्ञात साथियों से मिलकर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें एसपी डी की सरकारी गाड़ी का भी नुकसान हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हरजिंदर कौर समेत उसके पति तस्वीर सिंह निवासी गांव कोटला मेहर सिंह वाला और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन

एक अन्य मामले में जांच अधिकारी थाना बाघापुराना के हवलदार अमरजीत सिंह के अनुसार चुनाव के दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गांव आलमवाला में कुछ कार सवार लोग हुल्लड़बाजी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश कर गुरविंदर सिंह, अर्शजोत सिंह, गुरबाज सिंह वासी गोलेवाला, सुखचैन सिंह वासी दशमेश नगर मोगा, जगजीत सिंह वासी जथवाल और दिलशाद खान वासी बाघापुराना को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। 

चौथे मामले में थाना बधनी कलां के एएसआई मंगल सिंह के मुताबिक रविवार को पंचायत चुनाव में उनकी ड्यूटी गांव रनियां के सरकारी स्कूल में लगी थी। शाम करीब सवा छह बजे 30-35 अज्ञात लोगों ने जबरन स्कूल में घुसने का प्रयास किया तो शिकायतकर्ता ने उनका विरोध किया। इसपर आरोपियों ने उसके साथ धक्कामुक्की की और मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 

पुलिसकर्मी के सिर पर किया ईंटों से हमला, घायल, केस दर्ज
बठिंडा के गांव दयोन में रविवार को गिनती के दौरान हंगामा हो गया। जहां सौ के करीब लोगों ने बैलेट बॉक्स छीनने का प्रयास किया। नाकाम होने पर लोगों ने बैलेट बक्सा लेकर जा रहे पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया। जिसमें एक कांस्टेबल गुरशरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

थाना सदर पुलिस ने घायल कांस्टेबल के बयान पर आरोपी अंग्रेज सिंह, जगतार सिंह, लखविंदर सिंह, तेजा सिंह, हरपाल सिंह, रणजीत सिंह, रमनदीप सिंह के अलावा 80 अन्य अज्ञात लोगों पर आपराधिक केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें