फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन, चुनाव आयोग के पास पहुंची 34 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। निगम चुनाव के लिए प्रचार में तेजी आते ही आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन भी शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में राज्य चुनाव आयोग के पास 24 शिकायतें पहुंची हैं। सबसे ज्यादा 15 शिकायतें वार्ड नंबर- 2 से आई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक दिन में 10 शिकायतें आयोग के पास पहुंचीं। आयोग के अधिकारियों ने बताया कि इन शिकायतों में अधिकतर गलत जगह झंडा, पोस्टर व बैनर लगाने की शिकायतें हैं। इन पर आयोग तत्काल कार्रवाई कर रहा है। वार्ड-2 में सेक्टर- 1 से 10 तक आते हैं। ये शहर का सबसे वीआईपी इलाका है। लोग भी काफी जागरूक हैं, इसलिए आचार संहिता के नियमों की जहां कहीं भी उल्लंघना हो रही है, वो आयोग को जानकारी दे रहे हैं।
यहां कर सकते हैं शिकायत
चुनाव संबंधी किसी शिकायत के लिए लोग 5025108, 5025109 और 5003206 पर कॉल कर सकते हैं। सेक्टर-17 स्थित राज्य चुनाव आयोग के दफ्तर में जाकर भी शिकायत कर सकेंगे। इसके अलावा निगम चुनाव चंडीगढ़ मोबाइल एप को डाउनलोड करके वहां भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वार्ड से आईं शिकायतें
वार्ड नंबर शिकायतों की संख्या
2 15
4 2
5 2
10 1
18 1
21 1
23 8
29 3
32 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें