फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद शर्मा को हजकां में शामिल करने का फैसला टला!

Fri, 07 Mar 2014 01:03 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने दावा किया है कि हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और अंबाला शहर के विधायक विनोद शर्मा को हजकां में शामिल करने का मामला फिलहाल टाल दिया है।
विज्ञापन


रामबिलास शर्मा ने वीरवार शाम को बताया कि उन्होंने कुलदीप बिश्नोई को बता दिया था कि  विनोद शर्मा को हजकां में शामिल करने पर भाजपा का शीर्षस्थ नेतृत्व नाराज है।

हजकां अब एनडीए का हिस्सा है और कोई भी फैसला ऐसे नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुलदीप बिश्नोई को वीरवार सुबह ही बता दिया था कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विनोद शर्मा ने नौ साल राज किया है और रॉबर्ट वाड्रा को फायदा पहुंचाने जैसे कई मामलों में दोनों साथ रहे हैं।
विज्ञापन


अगर उन्हें हजकां में शामिल किया गया तो गठबंधन के लिए ठीक नहीं होगा। रामबिलास शर्मा ने कहा कि इस पर कुलदीप बिश्नोई ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि शर्मा का मामला फिलहाल टाल दिया है और वीरवार सुबह कुलदीप बिश्नोई और विनोद शर्मा की दिल्ली में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस टाल दी।

 उधर, बिश्नोई ने इस मामले पर पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। विनोद शर्मा ने वीरवार को बदले हालात पर कोई बात नहीं की।
विनोद शर्मा के हजकां में 9 मार्च को शामिल होने की खबरों के बाद लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर विरोध किया था।

उन्होंने भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई को भी अपनी नाराजगी जता दी थी। उसके बाद एकदम हालात बदल गए।

हरियाणा भाजपा विधयाक दल के नेता अनिल विज ने अमर उजाला से बात करते हए कहा कि वे सुषमा स्वराज के बयान से पूरी तरह सहमत हैं।

इसके बावजूद अगर विनोद शर्मा को हजकां में शामिल किया गया तो भाजपा अपने हजकां के साथ हुए गठबंधन पर पुनर्विचार करेगी।

कुलदीप बिश्नोई के परिवार में भी विरोध
सूत्रों ने बताया कि कुलदीप बिश्नोई के परिवार में भी विनोद शर्मा को हजकां में शामिल किए जाने के प्रस्ताव पर काफी विरोध है। उनकी मां जसमा देवी और बड़े भाई पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने भी शर्मा के शामिल होने के प्रयास का विरोध किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें