फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Sanjay Popli: आईएएस संजय पोपली के घर से मिला 12 किलो सोना, विजिलेंस ने की बरामदगी

Sat, 25 Jun 2022 06:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

करोड़ों रुपये की इस बरामदगी के बाद विजिलेंस ने पंजाब भर में संजय पोपली के अन्य स्थानों की संपत्तियों की तलाश शुरू कर दी है। पोपली को कुछ दिन पहले भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़ा गया था। 
विज्ञापन
संजय पोपली के घर से बरामद सोना और फोन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी संजय पोपली की गिरफ्तारी के चार दिन बाद विजिलेंस ब्यूरो ने शनिवार को सेक्टर 11, चंडीगढ़ में उसके घर के स्टोर रूम से 12 किलो सोना, 3 किलो चांदी, चार एप्पल आईफोन, एक सैमसंग फोल्ड फोन और दो सैमसंग स्मार्टवॉच बरामद की हैं। 

विज्ञापन


12 किलोग्राम सोने में 9 सोने की ईंटें ( प्रत्येक 1 किलोग्राम), 49 सोने के बिस्कुट और 12 सोने के सिक्के शामिल हैं, जबकि 3 किलो चांदी में 3 चांदी की ईंटें ( हरेक 1 किलोग्राम) और 18 चांदी के सिक्के ( हरेक 10 ग्राम) शामिल हैं। 

आईएएस अधिकारी संजय पोपली को नवांशहर में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के लिए टैंडरों को मंजूरी देने के लिए 7 लाख रुपये की रिश्वत के तौर पर 1 फीसदी कमीशन की मांग करने के दोष में 20 जून को गिरफ्तार किया गया था। उसके साथी जिसकी पहचान सन्दीप वॉट्स के रूप में हुई है, को भी जालंधर से पकड़ा गया था। विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि संजय पोपली के बयानों के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने उसके घर पर छापेमारी की और घर के स्टोर रूम में छिपाकर रखा सोना, चांदी और मोबाइल फोन बरामद किए। 
विज्ञापन


करोड़ों रुपये की इस बरामदगी के बाद विजिलेंस ने पंजाब भर में पोपली के अन्य स्थानों की संपत्तियों की तलाश शुरू कर दी है। विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि घर की छानबीन में कुछ अहम दस्तावेज भी मिले हैं जिनसे और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

कई करीबी भी निशाने पर

विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि घर से करोड़ों रुपये के सोने की बरामदगी के बाद पोपली के कई करीबी भी निशाने पर आ गए हैं। जल्द ही विजिलेंस पोपली के करीबी अधिकारियों और सगे संबंधियों के यहां भी छानबीन करेगी। विजिलेंस के अधिकारियों की उम्मीद है कि यहां से भी पोपली की काली संपत्ति मिल सकती है।

घर से मिल चुके हैं 73 कारतूस

इससे पहले आईएएस संजय पोपली के घर से विजिलेंस को कारतूसों का जखीरा बरामद हुआ था। पोपली के चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित घर की तलाशी में विजिलेंस को 73 कारतूस मिले थे। दो हथियार भी मिले थे। इस मामले में विजिलेंस ने चंडीगढ़ पुलिस में आर्म्स एक्ट के तहत पोपली के खिलाफ मुकदमा भी कराया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें