फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद वीडियो वायरल, आरोपी बोला- मैंने की है हत्या, वजह भी बताई

Sat, 22 Aug 2020 01:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

तेजमोहन नगर में हमले में घायल प्रॉपर्टी डीलर तरुण लल्ली की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस सभी आरोपियों को जब तक गिरफ्तार कर जेल में नहीं डालती, तब तक संस्कार नहीं किया जायेगा। परिजनों का आरोप है कि हत्याकांड को गगनदीप मन्ना और उसकी मां, बहन व पत्नी ने अंजाम दिया है और पुलिस अगर उनको गिरफ्तार नहीं करती तो वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मृतक के सभी रिश्तेदार शुक्रवार सिविल अस्पताल पहुंचे और रोष व्यक्त किया।

विज्ञापन


मृतक तरुण लल्ली के भाई लाडी ने पुलिस को बताया कि जब उसे हमले का पता चला तो वह तत्काल मौके पर पहुंचा। वहां तरुण को उन्होंने जमीन पर गिरा रखा था। गगनदीप मन्ना की मां ने तरुण को पीछे से पकड़ा था और बहन ईंटें मार रही थी। उसकी पत्नी भी लल्ली के गले में सुआ मार रही थी। उनके साथ भोला, गोलू, सन्नी, विक्की आदि उसे हथियार से मार रहे थे और उसका पैर तोड़ दिया था। 

बता दें कि दो दिन पहले रात को प्रॉपर्टी डीलर तरुण लल्ली पर धारदार हथियारों से हमला हुआ था। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में दाखिल कराया था, जहां उनकी मौत हो गई। हत्यारोपी गगनदीप मन्ना ने वीडियो बनाकर वायरल की है, जिसमें उसने कहा कि उसने खुद लल्ली की हत्या की है, क्योंकि वह लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था। 
विज्ञापन


लगातार लल्ली धमकी और गाली दे रहा था। मन्ना ने वीडियो में यह कहा कि इस हमले में किसी का कोई दोष नहीं है, किसी बेकसूर को फंसाया न जाये। एसीपी वेस्ट बरजिंदर सिंह का कहना है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी गगनदीप मन्ना को काबू कर लिया है, बाकी मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें