वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक महिला बुजुर्ग व्यक्ति को थप्पड़ मारते दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस गांव पहुंची और जांच शुरू की। वायरल वीडियो हरियाणा के जींद जिले के अलेवा गांव की है।
अलेवा गांव में एक महिला एक बुजुर्ग को पीट रही है। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। महिला वीडियो में बुजुर्ग को थप्पड़ मारते दिखाई दे रही है। वीडियो एक महीने पुराना बताया जा रहा है लेकिन वीडियो वायरल होते ही पुलिस में खलबली मच गई। परिजनों ने किसी तरह की कोई शिकायत और मनमुटाव नहीं होने की बात कही है।
अलेवा थाना पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों के आधार पर उनकी पहचान की और बुजुर्ग के घर पहुंचे। पुलिस ने बुढ़ापा पेंशन को लेकर दो भाइयों की पत्नी के बीच खींचतान का मामला बताया है। इसी खींचतान में बुजुर्ग की पिटाई की गई है।
अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि एक महिला द्वारा बुजुर्ग को पीटने के वायरल वीडियो के आधार पर अलेवा गांव में मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पूरा मामला बुढ़ापा पेंशन को लेकर बताया जा रहा है। पुलिस के पास फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है।