फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो पर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने पर बवाल मच गया। इसे लेकर पार्टी की कुछ महिला सदस्य व्हाट्सएप ग्रुप में ही लड़ पड़ीं। इसके बाद अश्लील वीडियो डालने वाली महिला को ग्रुप से बाहर कर दिया गया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने नाराजगी जताई है। यह वीडियो शुक्रवार रात चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के अधिकृत व्हाट्सएप ग्रुप में डाला गया।
विज्ञापन

दीपा दुबे का कहना है कि व्हाट्सएप ग्रुप में डाले गए वीडियो के बारे में संबंधित महिला से बात की गई है। महिला का कहना है कि उसका फोन खराब था, चार दिन से रिपेयर होने के लिए दे रखा है। उसे पता नहीं कि यह वीडियो चंडीगढ़ महिला कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में कैसे डाल दिया गया। दीपा दुबे ने कहा कि सोमवार को इस मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि वीडियो डालने की शरारत किसकी है। ऐसी हरकत करने वालों को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें