डड्डूमाजरा में कोरोना का टीका लगवाता एक व्यक्ति। अमर उजाला
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। टीकाकरण अभियान के अंतर्गत शनिवार को शहर के 63 केंद्रों पर 4052 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। 45 साल से ऊपर के 2008 लाभार्थियों ने टीके की पहली खुराक लगवाई। वहीं, 169 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली व 171 को दूसरी खुराक लगाई गई। अग्रिम पंक्ति के 164 कर्मचारियों को पहली व 215 को दूसरी खुराक लगाई गई, वहीं 45 से 60 साल के बीच के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 166 लाभार्थियों को दूसरी खुराक लगाई गई जबकि 60 वर्ष से ऊपर के 597 लाभार्थियों ने पहली जबकि 562 ने दूसरी खुराक लगवाई। पीजीआई से मिली रिपोर्ट के अनुसार अब तक वहां 14164 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।