फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में रहने वाली बहन की फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर शातिर ने महिला से ठगे तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लॉकडाउन में शातिर ठग जालसाजी के नए-नए तरीके अपनाकर लोगों से ठगी करने में जुटे हैं। ऐसा ही एक मामला सेक्टर-22 में सामने आया है। लंदन में रहने वाली कजन की फोटो व्हाट्सएप के डीपी में लगाकर शातिर ठग ने महिला से तीन लाख रुपये ठग लिए। ठगी का शिकार हुई महिला ने मामले की सूचना साइबर सेल को दी है।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया है कि शबीना चंडीगढ़ सेक्टर-22 में रहती हैं जबकि उनकी कजन लंदन में रहती हैं। बीते दिनों शबीना के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। जिस नंबर से मैसेज आया, उस पर उनकी लंदन निवासी बहन की फोटो डीपी में लगी हुई थी। मैसेज पर घर परिवार का हालचाल पूछने के बाद उसने बताया कि उसके घरवालों को तीन लाख रुपयों की जरूरत है, लेकिन कोरोना में फंसने के चलते वह रुपये नहीं जमा करवा पा रही हैं। इसके चलते उनसे पैसे जमा कराने को कहा और भरोसा दिया कि वहां पर सब कुछ सही होते ही रुपये वापस कर देंगी। पीड़िता को झांसे में लेकर शातिरों ने तीन अलग अकाउंट नंबर दिए। इसके बाद शबीना ने तीनों अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद शातिर ने कहा कि मैडम यह ऑनलाइन स्कैम था। ठगे जाने के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर सेल को दी। पुलिस अब व्हाट्सएप नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें