फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को बैंक मैनेजर बताकर शातिर ने ठगे 95 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खुद को पंजाब नेशनल बैंक का मैनेजर बताकर एक शातिर ने व्यक्ति से 95 हजार 496 रुपये ठग लिए। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सूरज प्रकाश ने बताया कि वह सेक्टर 41 में रहते हैं। उनका खाता पीएनबी में है। 11 सितंबर 2019 को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का मैनेजर बताते हुए कहा कि आपका एटीएम बंद होने वाला है। शुरू कराने के लिए ओटीपी नंबर बताना होगा। इसके बाद उसने ओटीपी बता दिया। कुछ ही देर में बैंक खाते से 95 हजार 496 रुपये निकलने का मैसेज आया। उन्होंने तुरंत बैंक में एटीएम ब्लॉक कराकर सूचना साइबर सेल को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें