फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1992 के कार सेवकों का विहिप ने किया सम्मान, औद्योगिक क्षेत्र फेज दो के शिव मानस मंदिर में किया गया कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित शिव मानस मंदिर में विश्व हिंदू परिषद ने मंगलवार को कार सेवकों का सम्मान किया। विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि 5 अगस्त को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1992 के गौरवमयी इतिहास के गवाह कार सेवक मुनीश्वर, आरके मित्तल, जितेंद्र चोपड़ा, विजय कपूरिया, सतिंदर सिंह, सुरजीत नितिन, रामजी लाल, हरि शंकर मिश्रा, सुखविंदर सिंह ग्रेवाल और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन जिन्होंने श्री राम जन्मभूमि के कार सेवकों के केस लड़े, इन सभी का सम्मान किया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ मंत्री सुरेश राणा ने चंडीगढ़ के समस्त समाज से यह आह्वान किया कि वे 5 अगस्त 2020 को दीवाली की तरह मनाए। इस मौके पर विहिप से दविंदर सिद्धू, सुशील पांडेय, अनुज कुमार सहगल, जतिंदर दलाल, राकेश चौधरी, मनोज शर्मा,अंकुश गुप्ता, नरिंदर बंसल, अरविंद मौर्या, राजिंदर गुप्ता, दीपक शर्मा, गुरमीत मनी, मोहित, विक्की एवं अन्य विशिष्ट कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें