वेरका ने एक बार फिर दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। प्रति लीटर पर दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
जिसे तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। चारे एवं अन्य चीजों में हुई बढ़ोतरी के बाद वेरका ने यह फैसला लिया है।
इस बारे में वेरका ने पहले से ही सभी एजेंसियों को आदेश भेज दिए थे। नए साल में पहली बार दूध के दाम में सीधे दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले तीन बार दाम बढ़ाए जा चुके हैं।
नए रेट इस प्रकार हैं------------प्रति लीटर रुपये
गोएफ सीएम (गोल्ड)-----------44
स्टैंडर्ड एम(शक्ति )--------------40
टी एम(ताजा)------------------36
डीटीएम(स्मार्ट)-----------------32