वेरका ने एक बार फिर बड़ा झटका देते हुए मंगलवार से दूध के दाम दो रुपये लीटर बढ़ाने की घोषणा की है। वेरका सूत्रों के मुताबिक गर्मियों के चलते चारा एवं अन्य संबंधित चीजें मंहगी हो गई थीं।
विज्ञापन
दूध के उत्पादन में भी कमी आ रही थी। पशु मालिक लगातार दूध के दामों की बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। इस कारण दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले वेरका दही और पनीर के दाम भी बढ़ा चुका है।