चंडीगढ़। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने एरिया से होंडा सिटी कार चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो होंडा सिटी कारें, एक एक्टिवा और दो बाइक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सेक्टर-43 निवासी यादविंद्र आहुजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 13 जुलाई को उनके घर के बाहर से होंडा सिटी कार चोरी हो गई थी। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सेक्टर-43 बस स्टैंड के के आगे नाका लगाकर आरोपी बलविंदर को चोरी की कार समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर अलग अलग जगहों से एक होंडा सिटी कार, एक एक्टिवा और दो बाइक बरामद की गई।