फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के वाहनों सहित आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Jan 2014 11:27 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक युवक को चोरी के चार वाहनों सहित गिरफ्तार किया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस आज उसे जिला अदालत में पेश करेगी। आरोपी की पहचान बलटाना निवासी अमन तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को पुलिस को शिकायत मिली थी की सेक्टर-22 से एक बाइक चोरी हो गई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बाइक चोरी करने वाला उसी बाइक पर बलटाना में घूम रहा है। सूचना के अधार पर पुलिस ने वहां छापामारी कर अमन तिवारी को पकड़ लिया और आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उससे तीन एक्टिवा स्कूटर भी बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में अमन तिवारी ने बताया है कि वह नशे के इंजेक्शन लगाता है और इसके लिए वाहन चुराकर बेचता था। वहीं आरोपी से बरामद तीन एक्टिवा स्कूटरों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें