फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण भिड़े कई वाहन, 3 लोगों की मौत और कई पहुंचे अस्पताल

Sat, 24 Dec 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण हरियाणा में सड़क दुर्घटनाएं
विज्ञापन
हरियाणा में कोहरे का कहर जारी है। शनिवार को कई वाहन आपस में भिड़ गए। इसमें जहां 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अस्पताल पहुंच गए। शून्य दृश्यता के चलते अलग-अलग जिलों में दर्जन भर वाहन टकरा गए।
विज्ञापन


सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं अनेक घायल हो गए। कृषि विशेषज्ञ जहां कोहरे को फसलों के लिए फायदेमंद बता रहे हैं, वहीं लगातार बढ़ रही ठंड लोगों के  जनजीवन को प्रभावित करने लगी है।

प्रदेश के अधिकतर जिले शनिवार सुबह दस बजे तक कोहर की चादर में लिपटे रहे। इससे बस और रेल आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। जीरो विजिबलिटी होने के कारण अलग-अलग स्थानों पर दर्जन भर वाहन टकरा गए।
विज्ञापन


झज्जर में रोहतक बाईपास पर तीन ट्रक व एक कार टकरा गई। वहीं डीघल टोल प्लाजा के पास 6 वाहन आपस में भिड़ गए। सिलानी बाईपास पर तीन ट्रक व एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

स्कूल बस और कैंटर की टक्कर, 5 बच्चे घायल

रोहतक में स्कूल बस और कैंटर में टक्कर
रोहतक बाईपास पर करीब 9 बजे रोहतक की तरफ से आ रहे तीन ट्रक व एक कार ने फ्लाईओवर पर एक दूसरे को पीछे से टक्कर मार दी। कार में सवार करनाल बिजली निगम के एसडीओ व उनकी पत्नी घायल हो गई।

रोहतक में रोहतक-झज्जर रोड पर शिमली गांव के नजदीक एक स्कूल बस और कैंटर की टक्कर हो गई। इससे पांच बच्चे और स्कूल बस का चालक व सहायक घायल हो गए। गांव डोभ के पास एक ट्रक और कैंटर को टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

कलानौर गुरुकुल के पास रोडवेज की बस और ट्रक की भिड़ंत में बस में सवार 10 लोगों को चोट आई। उधर कैथल में भी धुंध के कारण कई हादसे हुए। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हैं।

सोहना में सोहना- बल्लभगढ़ रोड पर पत्थरों से भरा डंपर पेड़ से टकराने के बाद बुलेरो पर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बच्ची समेत तीन सवारियां घायल हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें