सिटी ब्यूटीफुल के लोगों को प्याज ने इस बार अभी से रुलाना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह के भीतर प्याज के दाम में करीब 4 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सेक्टर-26 मंडी में रविवार को प्याज 22 से 24 रुपये प्रति किलो बिका। जबकि, पिछले रविवार को प्याज 15 से 20 रुपये किलो बिक रहा था।
दूसरी ओर आलू में भी तेजी बरकरार है। लोकल आलू अभी भी होल सेल में 15 रुपये और रिटेल में 20 रुपये तक बिक रहा है, जबकि पहाड़ी आलू होल सेल में 17 से 18 रुपये और रिटेल में 24 रुपये तक बिक रहा है।
सेक्टर-26 मंडी के आढ़ती दीपक ने बताया प्याज के दाम और बढ़ने के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। आलू-प्याज के अलावा मटर भी महंगा बिक रहा है। पिछले हफ्ते होल सेल में मटर 30 रुपये बिक रहा था, जबकि रविवार को 40 रुपये तक पहुंच गया। वहीं, रिटेल में मटर 40 से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो जा पहुंचा।
होल सेल में नींबू सस्ता
रविवार को नींबू के होल सेल रेट में 10 से 15 रुपये तक की कमी आई, हालांकि रिटेल पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा है। रविवार को होल सेल में नींबू 30 से 35 रुपये में बिका।
पिछले हफ्ते होल सेल में नींबू करीब 50 रुपये में था। वहीं, रिटेल में रविवार को नींबू 80 रुपये किलो बिक रहा था। सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन बलबीर सिंह ने कहा कि होल सेल में सब्जियाें के दाम कम होने के दो दिन बाद सब्जी विक्रेता रिटेल में दाम कम करते हैं।
सब्जी..............15 जून..............8 जून
प्याज..............22 से 24 रुपये..............20 रुपये
आलू..............24 रुपये..............24 रुपये
टमाटर..............15 रुपये..............15 से 20 रुपये
मटर..............60 रुपये..............40 रुपये
भिंडी..............20 रुपये..............20 रुपये
करेला..............10 रुपये..............15 रुपये