फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढें, मंडी में आजकल क्या हैं सब्जियों के दाम

Mon, 02 Jun 2014 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छे दिन आने का असर सब्जियों के दाम में देखने को मिलने लगा है। होल सेल में प्याज के दाम पिछले दो दिन में लगातार कम हुए हैं। व्यापारियों की मानें तो इन दिनों प्याज के दाम में दो रुपये की गिरावट हुई है। हालांकि इसका रिटेल पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। आने वाले दिनों में रिटेल में भी प्याज सस्ता होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में प्याज की लोकल सप्लाई बढ़ गई है। वहीं राजस्थान से भी प्याज की आवक होने लगी है। रविवार को मंडी में राजस्थान से छह ट्रक प्याज के आए। प्याज के व्यापारियों के मुताबिक राजस्थान का जो प्याज दो दिन पहले 12-13 रुपये होल सेल में बिका वह रविवार को 10 रुपये तक आ गया। वहीं लोकल प्याज भी होल सेल में 11-12 रुपये से कम होकर नौ रुपये तक में बिका।

बाकी सब्जियों के दाम में नहीं असर
मंडी के व्यापारी दीपक ने बताया कि आलू में अभी तेजी बनी हुई है। बाकी सब्जियों के दाम जरूर कम चल रहे हैं, लेकिन पिछले हफ्ते से इनमें कोई खास गिरावट नहीं आई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को मंडी में सब्जियों के दाम
आलू--20 से 24 रुपये
प्याज--16 से 20 रुपये
टमाटर--10 रुपये
फूलगोभी--30 से 40 रुपये
भिंडी--15 से 20 रुपये
घीया--10 रुपये
मटर---40 रुपये
कद्दू--10 रुपये
करेला--20 रुपये
खीरा--10 रुपये
शिमला मिर्च--12 से 16 रुपये
(नोट: सभी दाम रिटेल में)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें