गर्मियों में सब्जियों की कीमत में जबरदस्त उठापटक हो रही है। सप्ताह भर में ही रेट में कई बार अंतर देखने को मिला। रेट में उलटफेर की वजह से कई बार दुकानकार से ग्राहक भी उलझ जाते हैं।
अगले कुछ दिनों में रेट और बढ़ने के आसार हैं। सेक्टर-26 मंडी के व्यापारी दीपक ने बताया कि इन दिनों मटर की आवक सिर्फ कुल्लू जैसे ठंडे इलाकों से है। प्याज भी एक-दो दिनों में महंगा हो सकता है।
सब्जियों के रेट पर एक नजर
सब्जी---------थोक भाव------रिटेल
मटर-----------60-----------100
आलू-----------5-------------10
टमाटर---------15------------24
प्याज-----------18------------25
फूल गोभी-------35------------60
बंद गोभी--------6-------------12
बैंगन----------15-------------24
भिंडी----------15--------------20
करेला---------15--------------24
फ्रासबीन-------90-------------120
गाजर----------15--------------28
टिंडा-----------12--------------24
घिया------------4--------------10
रेट प्रति किलो हैं