चंडीगढ़वासियों को 7 अप्रैल से सेक्टरों में अब सप्ताह में दो बार मंडियों से सब्जी और फल की खरीददारी करने का मौका मिला जाएगा। मार्केट कमेटी इस दिन से अपनी मंडी की तरह सेक्टरों में मंडी लगाएगी। प्रशासन ने 7 अप्रैल को सेक्टर-34 के प्रदर्शनी ग्राउंड में इसका उद्घाटन करने की घोषणा की है।
मार्केट कमेटी के चेयरमैन रामवीर भट्टी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि सलाहकार परिमल राय मंडी का उद्घाटन करेंगे। इस समय शहर में अपनी मंडी पंजाब मंडी बोर्ड लगाता है। इस समय पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा प्रतिदिन शहर में अलग अलग जगह मंडी लगाई जाती है।
मार्केट कमेटी के अनुसार पंजाब मंडी बोर्ड अभी जिस दिन जहां पर अपनी मंडी लगता है वहां पर ही मार्केट कमेटी फीस चार्ज करके तीसरे दिन अपनी मंडी लगाएगी। मार्केट कमेटी के अनुसार उनके द्वारा लगाई गई अपनी मंडी वह खुद चलाएंगे जिसमे जमींदार से 30 और फड़ी वाले से 60 रुपये चार्ज करके काम करने की मंजूरी दी जाएगी। कमेटी ने इनके पहचान पत्र भी बनाने की योजना बनाई है।
ऐसे सप्ताह में दो बार अपनी मंडी लगेगी शहरवासियों के लिए
कहां-----------------------पंजाब मंडी बोर्ड---------मार्केट कमेटी
सेक्टर-45--------------------सोमवार--------------वीरवार
सेक्टर-39, धनास-------------मंगलवार-------------शुक्रवार
सेक्टर-15,40-----------------बुधवार--------------शनिवार
रामदरबार---------------------वीरवार--------------रविवार
सेक्टर-46--------------------शुक्रवार-------------सोमवार
सेक्टर-43--------------------शनिवार-------------मंगलवार
सेक्टर-34---------------------रविवार--------------बुधवार