फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के दावों की निकली हवा, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से नहीं मिलीं सब्जियां

Wed, 16 Nov 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डेबिट और क्रेडिट कार्ड से नहीं मिलीं सब्जियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में बुधवार को किसी भी साप्ताहिक मंडी में क्रेडिट और डेबिट कार्ड नहीं चला। प्रशासन ने दावा किया था कि नोटबंदी से राहत देने के लिए साप्ताहिक मंडी में बुधवार से क्रेडिट और डेबिट कार्ड की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही प्रशासन ने यह भी दावा किया था कि 9 मंडियां अब पूरे सप्ताह अपनी जगह पर लगेंगी। जबकि अभी तक अलग अलग जगह पर एक ही दिन मंडी लगती है। लेकिन हकीकत में सेक्टर-46, 40, 45, मलोया और धनास में ही सिर्फ मंडी लगी बाकी जगह पर फड़ी और किसान वाले मंडी लगाने के लिए नहीं आए। प्रशासन का कहना है कि बैंक किसानों और दुकानदारों स्वैप मशीन उपलब्ध नहीं करवा पाए ऐसे में अगले सप्ताह तक पूरी तरह से यह सुविधा शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार से विक्रेताओं को स्वैप मशीनें देने का काम बैंक शुरू कर देगा। प्रशासन का कहना है कि किसी भी किसान और विक्रेता ने मशीन लेने के लिए कोई जबरदस्ती नहीं की जाएगी। अगर वह नगदी लेकर बेचना चाहते हैं तो वह ऐसा कर सकते हैं।

मालूम हो कि प्रशासन ने बुधवार को कहा था कि मार्केट कमेटी की ओर से शहर में लगाई जा रही साप्ताहिक मंडियों में डेबिट और क्रेडिट कार्ड से सब्जी, फल और राशन खरीदने की सुविधा मिलेगी। ऐसे में खरीददारी करने आए लोग निराश हुए। सेक्टर-40 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव विनय सिंह का कहना है कि वह डेबिट कार्ड लेकर मंडी में गए थे लेकिन एक भी विक्रेता ऐसा नहीं मिला जो कैशलेस में सब्जी और फल बेच रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें