डेबिट और क्रेडिट कार्ड से मिलेंगी सब्जी
- फोटो : File Photo
मार्केट कमेटी की ओर से शहर में लगाई जा रही साप्ताहिक मंडियों में डेबिट और क्रेडिट कार्ड से सब्जी, फल और राशन खरीदने की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा बुधवार से शहरवासियों को मिलनी शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने 500 और एक हजार के नोट बंद होने के बाद आ रही परेशानी के बाद यह फैसला लिया है।
अतिरिक्त उपायुक्त राजीव गुप्ता ने इस संबंध में बैंक के साथ बैठक की है। जिसमे सभी दुकानदारों, किसानों और फड़ी वालों को एचडीएफसी की स्वैपिंग मशीन देेने का निर्णय लिया गया है। शहर में इस समय सात जगह पर साप्ताहिक मंडिया लगती हैं। यह सभी मंडियां अब पूरा सप्ताह अपनी जगह पर लगेंगी। जबकि अभी तक अलग अलग जगह पर एक ही दिन मंडी लगती है।
मंडियों पर सब्जियों के अलावा राशन बेचने के लिए फूड एंड सप्लाई विभाग को तैयार किया गया है। फूड एंड सप्लाई विभाग मनीमाजरा कोआपरेटिव सोसाइटी की मदद से राशन का सामान बेचेगी। यहां पर भी डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल होगा। फूड एंड सप्लाई की राशन की मोबाइल गाड़ी मंडी में ही खड़ी रहेगी। मंगलवार को यह मोबाइल वैन सेक्टर-39 मंडी में तैनात भी की गई थी। डीसी के सुझाव पर ही प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। स्वैप मशीन बैंक के लिए किसानों और दुकानदारों को बैंक में खाते खोलने के लिए कहा गया है। प्रशासन के अनुसार हर मंडी में करीब 130 वेंडर और किसान हैं, जिन्हें बुधवार को मशीनें मिल जाएंगी।
प्रशासन ने लिया निर्णय, फड़ी वालों को दी जाएंगी स्वैपिंग मशीनें
डेबिट और क्रेडिट कार्ड से मिलेंगी सब्जी
- फोटो : File Photo
मार्केट कमेटी ने धनास की ईडब्ल्यूएस कालोनी और मलोया में मंडी लगाने का फैसला किया है। जबकि इस समय एक एक दिन के लिए सेक्टर-24, 40, 39, 43, 43, 34, 36 और 45 में मंडी लगती है। जबकि शहर में इस समय पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से अलग से भी साप्ताहिक मंडियां लग रही हैं। वीटा और वेरका को भी मंडियों में अपने सेल प्वाइंट बनाने के लिए कहा गया है। ऐसे में शहरवासियों को डेयरी उत्पाद भी मंडियों से मिल जाएंगे
बैंकों में घटेगी भीड़
अतिरिक्त उपायुक्त राजीव गुप्ता का कहना है कि बैंकों के साथ बैठक हो गई है। वीरवार से साप्ताहिक मंडियों में डेबिट और क्रेडिट कार्ड चले, इसका निर्णय लिया गया है। इससे बैंकों में कुछ भीड़ भी कम होगी।
शहर में 9 जगह पर अब सप्ताह के सातों दिन मंडी लगेगी। शहरवासी बगैर कैश मंडियों में फल, खाने पीने के आइटम और राशन खरीद पाएंगे। जो पुराने नोट बंद होने के कारण मारामारी चल रही है वह बंद हो जाएगी। इसके अलावा राशन के सामान के लिए मोबाइल वैन शुरू कर दी गई है। यहां पर भी कार्ड से खरीददारी हो सकती है।
वीरेंद्र चौधरी, सह सचिव, स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड