फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्णिका के IAS पिता के 31 साल में 31 तबादले, देखिए कुछ ऐसा रहा सफर...

Thu, 14 Sep 2017 09:18 AM IST
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Varinder Singh Kundu - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा की बहादुर बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला की कुर्सी तो फिलहाल सेफ है, लेकिन सरकार ने वर्णिका के आईएएस पिता वीएस कुंडू की कुर्सी हिला दी है।
विज्ञापन


1986 बैच के आईएएस अधिकारी कुंडू के लिए यह कोई नई बात नहीं है, उनकी कुर्सी 31 साल की भारतीय प्रशासनिक सेवा में 31 बार हिल चुकी है। इसकी तसदीक कुंडू की एग्जीक्यूटिव रिकॉर्ड सीट भी करती है। 31 साल की नौकरी में औसतन उनके 31 तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी हुए हैं। ताजा तबादला मंगलवार शाम को ही हुआ है। बीते दो साल में कुंडू को पांच बार ट्रांसफर की मार सहनी पड़ी। मगर, कुंडू अपनी धुन के पक्के हैं, तबादला होने के बाद न तो उन्होंने कभी रुकवाने की कोशिश की, न ही किसी से कोई गिला-शिकवा किया।

तबादलों को वह रूटीन प्रक्रिया मानते हैं और इसे पूरी तरह से सरकार पर छोड़ा हुआ है। कुंडू का मानना है कि सरकार उनकी योग्यता अनुसार जहां सेवाएं लेना चाहे, ले सकती है। फिलहाल, कुंडू को पर्यटन विभाग से हटाकर सांइस एंड टेकभनोलॉजी विभाग में लगाया गया है, जहां करने के लिए कुछ ज्यादा नहीं है। उनके इस पद पर काम संभालने से पहले आईएएस रजनी शेखरी सिब्बल चंद दिन तक कार्यरत रहीं, उन्हें भी हाल ही में लगाया गया था। उनसे पहले चर्चित आईएएस अशोक खेमका ने लगभग एक साल तक इस पद पर अपनी सेवाएं दीं। 
विज्ञापन

कुंडू के अब तक हुए तबादले

Varnika Kundu and Varinder Singh Kundu - फोटो : File Photo
कुंडू के अब तक हुए तबादले
. पहली पोस्टिंग एसडीएम सितंबर 1988 से मार्च 1989
. सीईओ ग्रामीण विकास मार्च 1989 से मई 1989
. एसडीएम मई 1989 से जुलाई 1990
. सीईओ ग्रामीण विकास जुलाई 1990 से सितंबर 1990
. एडीसी सितंबर 1990 से अगस्त 1991
. सीईओ विकास प्रशासन अगस्त 1991 से अगस्त 1992
.  उप सचिव वित्त अगस्त 1992 से अक्टूबर 1995
. संयुक्त सचिव वित्त अक्टूबर 1995 से मई 1996
. डीसी कुरुक्षेत्र मई 1996 से अप्रैल 1997
. निदेशक पंचायती राज अप्रैल से दिसंबर 1997
. मुख्य प्रशासक शहरी विकास सितंबर  से दिसंबर 1997
. सीईओ चुनाव दिसंबर 1997 से मई 1998
. एमडी सार्वजनिक वितरण मई 1998 से दिसंबर 1999
. निदेशक श्रम एवं रोजगार मई से दिसंबर 1999
. संयुक्त सचिव वित्त दिसंबर 1999 से अप्रैल 2000
आगे पढ़िए...
विज्ञापन

कुंडू के अब तक हुए तबादले

फाइल
. निदेशक खेल अप्रैल से जुलाई 2000
. निदेशक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जुलाई 2000 से मार्च 2005
. संयुक्त सचिव खेल मार्च 2005 से अक्टूबर 2006
. निदेशक उच्च शिक्षा अक्टूबर 2006 से जून 2007
. संयुक्त आयुक्त सामाजिक न्याय जून से जुलाई 2007
. विशेष सचिव गृह जून से जुलाई 2007
. एमडी सूचना प्रौद्योगिकी जुलाई 2007 से दिसंबर 2009
. विशेष सचिव वित्त जुलाई 2008 से दिसंबर 2009
. एमडी डेयरी दिसंबर 2009 से जून 2011
. विशेष सचिव वित्त जनवरी 2010 से जून 2011
. वित्तायुक्त उद्योग जून 2011 से मई 2012
. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति मई 2012 से 2015
. संयुक्त सचिव मई 2015 से अक्टूबर 2015
. प्रधान सचिव पशुपालन 2015
. अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन 2016
. अतिरिक्त मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें