फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वंशिता ने शहर को दिलाया पहला स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राष्ट्रीय खेलो का आयोजन उत्तराखंड में किया जा रहा है। वेट लिफ्टिंग की खिलाड़ी वंशिता शर्मा ने राष्ट्रीय खेलों में शहर को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। यह पदक 81 किलोग्राम महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। पंजाब की मनप्रीत कौर उपविजेता बनी। तीसरे स्थान पर केरल की अंजाना रही।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के दल के साथ गए राजीव शर्मा ने बताया कि यह सभी के लिए और सिटी ब्यूटीफुल के लिए गर्व का पल है। शर्मा ने बताया कि वंशिता ने स्नैच में 93 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा वजन उठाकर कुल 208 किग्रा वजन उठाया। उनके कोच कमलदीप सिंह बंसल और मैनेजर केडीएस नागरा ने चंडीगढ़ के लिए स्वर्ण जीतने पर खुशी जताई। चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनमोल रतन सिद्धू और महासचिव एनएस ठाकुर ने वंशिता वर्मा को शुभकामनाएं दीं। वहीं, कबड्डी में चंडीगढ़ की टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें